फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव आए एनआरआई की गला रेतकर हत्या

Sat, 03 Sep 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
गांव आए एनआरआई की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
बंडा थाना क्षेत्र के गांव बसंतापुर में एनआरआई की अपने ही फार्म हाउस पर बृहस्पतिवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। चारपाई और आसपास संघर्ष के कोई निशान नहीं मिलने से आशंका है कि इस युवक को मारने से पहले नशीला पदार्थ दिया गया। पत्नी के मुताबिक वह दूसरे कमरे में सो रही थी, मगर उसे कुछ पता नहीं चला। युवक की मां ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रहस्यमय ढंग से हुई इस हत्या के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है।
विज्ञापन

युवक सुखजीत सिंह की गांव बसंतापुर में 23 एकड़ कीमती कृषि भूमि है, जहां फार्महाउस बना रखा है। सुखजीत इंग्लैंड के डर्बी शहर में अपनी बहन के पास रहकर टैंकर चलाता था। चार-पांच वर्ष के अंतराल पर बसंतापुर आकर कुछ दिन रुकने के बाद वह लौट जाता था। इस बार 28 जुलाई को वह अपने सास, ससुर, पत्नी, दो बच्चों 10 वर्षीय बेटे अर्जुन सिंह,आठ वर्षीय बेटे आर्यन सिंह और दुबई के रहने वाले दोस्त मिट्ठू के साथ भारत आया था। 14 अगस्त तक वह परिवार और रिश्तेदारों के साथ देश में घूमता रहा, 15 अगस्त को वह अपने फार्म हाउस पर पहुंचा था। बृहस्पतिवार रात सुखजीत अपनी पत्नी और बच्चों के साथ फार्म हाउस की छत पर बने कमरे के बाहर लोेहे की ग्रिल से कवर्ड बरामदे में सो रहा था। रात लगभग 11 बजे पत्नी रमनदीप कौर बच्चों के साथ कमरे में चली गईं। सुबह सोकर उठने पर वह कमरे से बाहर निकलीं तो चारपाई पर सुखजीत सिंह का रक्तरंजित शरीर पड़ा देखा। 
जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और सुखजीत की पत्नी, मां वंश कौर आदि से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी डॉ. मनोज कुमार, एएसपी रमेश कुमार भारती और सीओ अरुण कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। 
विज्ञापन


डॉग स्क्वाड, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सुबूत
पुवायां। सुखजीत की हत्या की जानकारी के बाद एसपी डॉ. मनोज ने जिला मुख्यालय से खोजी कुत्ता लूसी के साथ प्रशिक्षक नीत प्रकाश और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट संजय कुमार को मौके पर भेजा। टीम ने काफी साक्ष्य जुटाए हैं। लूसी शव के पास से फार्म हाउस के बाहर निकली और पड़ोस के सन्नी के दरवाजे तक पहुंचने के बाद भटक गई। उधर, बरामदे में लगे ताले, चाबी, ग्रिल के दरवाजे सहित अन्य तमाम स्थानों से उंगलियों के निशान लिए गए हैं। फार्म हाउस की बाउंड्री या खेतों की तरफ पैरों का कोई निशान नहीं मिला है, जिससे हत्यारों के बारे में कुछ पता चल सकता। पास के एक खेत से पुराना गड़ासा जरूर मिला है, जिसे पुलिस अपने साथ ले गई। सुखजीत सिंह को खाने में नशा आदि दिए जाने की आशंका के चलते रात के खाने का नमूना भी लिया गया है। एसपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें