फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी नहीं देने पर दबंगों ने दुकान में की तोड़फोड़

Wed, 30 Dec 2015 09:16 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला एमनजई जलालनगर में मंगलवार की रात दबंगों ने रंगदारी नहीं देने पर एक जनरल स्टोर पर तोडफ़ोड़ कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एमनजई जलालनगर में रहने वाले संजय राठौर का छोटी रेलवे लाइन स्टेशन के पास जनरल स्टोर है। वहीं क्षेत्र में रहने वाला रचित गुप्ता नाम का दबंग रात करीब नौ बजे शराब के नशे में अपने तीन-चार साथियों के साथ आया और रंगदारी मांगने लगा। संजय के विरोध करने पर दबंगों ने दुकान में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी और दुकान का सामान फेंकना शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रचित को दबोच लिया, जबकि उसके साथी फरार हो गए। सदर बाजार पुलिस आरोपी का शांतिभंग में चालान करना चाहती थी। इसी के चलते संजय गुप्ता ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ एसपी को ज्ञापन दिया। एसपी के आदेश पर थाना सदर बाजार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रंगधारी की धारा में मुकदमा दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया। संजय ने बताया कि रात थाने में तहरीर देने पर रचित ने समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें