फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगोही में किशोरी को अगवा कर गैंगरेप

Sat, 02 Jul 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 घर से सिलाई सीखने गई किशोरी को दूसरे समुदाय के दो युवकों ने अगवा किया और शहर में किसी अज्ञात स्थान पर रखकर चार अन्य साथियों के साथ गैंगरेप किया। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने शिकायत करने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। किशोरी ने गोविंदगंज ओवरब्रिज से अपने पिता को फोन कर बुलाया और घटना की जानकारी दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर निगोही पुलिस ने कस्बा निवासी दो नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ पाक्सो एक्ट और रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार कस्बा निवासी 14 वर्षीय किशोरी घर से करीब एक किमी दूर एक सिलाई संस्थान में सिलाई सीखने जाती है। गुरुवार की शाम वह घर से निकली तो रास्ते में पड़ने वाले एक बगीचे के पास मुंह पर कपड़ा बांधे दो युवकों ने उसका मुंह बंद कर कार में डाल लिया। थोड़ी देर बाद आरोपियों ने मुंह से कपड़ा हटाया तो वह कस्बे के ही इलियास और समीर थे। दोनों उसे शहर में ही किसी स्थान पर ले गए। जहां चार अन्य युवक आए और सभी ने उसके साथ रेप किया। सुबह आरोपियों ने उसे छोड़ दिया और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के अनुसार पिता का कहना है कि वह रात भर बेटी की तलाश करते रहे लेकिन वह नहीं मिली। सुबह करीब दस बजे बेटी का फोन आया कि वह गोविंदगंज ओवरब्रिज पर है। पिता उसे जाकर घर ले आए। उसने परिवारवालों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता किशोरी को लेकर निगोही थाने पहुंचे और तहरीर दी। तहरीर में इलियास और समीर के अलावा चार अज्ञात युवकों पर भी रेप का आरोप लगाया गया है। एसओ अमर सिंह ने बताया कि कस्बे के ही इलियास, समीर और चार अज्ञात के खिलाफ पाक्सो एक्ट और रेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी दो आरोपियों को पहले से जानती थी। उसे रात में ही मेडिकल के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें