फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबर डालने के विवाद में किशोर को गोली मारी

Sun, 18 Jan 2015 12:50 AM IST
मदनापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के गांव ढकुरी खुर्द में शनिवार को गोबर डालने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने 14 वर्षीय किशोर ज्ञानू को गोली मार दी। हालत गंभीर होने पर घायल को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव में रहने वाले अमर पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा ज्ञानू सुबह घर के सामने खाली पड़ी जमीन में गोबर डालने गया था, तभी गांव के बिजेंद्र सिंह और अटलपाल ने गोबर डालने की बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर बिजेंद्र ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली ज्ञानू के पेट में लगी। दोनों हमलावर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। घायल ज्ञानू को पीएचसी लाया गया, हालत गंभीर होने पर उसे बरेली में रेफर कर दिया गया। वहां एक निजी अस्पताल में ज्ञानू की हालत में सुधार है। पुलिस ने बिजेंद्र और अटल के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। फरार दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम ने कई जगह दबिशें दी, लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें