परिवार के लोगों को घटना करने वाले ट्रक का नंबर मिल गया है। अंतिम संस्कार के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी जाएगी। नैनीस की एक बड़ी बहन कामिनी की शादी हो चुकी है। जबकि उससे छोटा एक भाई और एक बहन है। पिता किशनचंद्र गुप्ता वृद्ध हैं। नैनीस की कमाई से ही घर का खर्च चलता था। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।