फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझिगवां में डेढ़ लाख की चोरी

Fri, 09 Dec 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मझिगवां (पुवायां)।
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर
विज्ञापन

60 हजार की नकदी, जेवर ले गए
 बृहस्पतिवार रात चोर खिड़की तोड़कर एक घर में घुस गए और 60 हजार की नकदी, जेवर सहित डेढ़ लाख का माल चोरी कर ले गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
गांव मझिगवां निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार रात चोर खिड़की तोड़कर उनके घर घुस आए। चोर घर से 60 हजार की नकदी, सोनेे की चेन, मंगलसूत्र, पायल, झुमकी आदि चोरी कर ले गए। सुबह जागने पर उन्होंने कमरे में सामान बिखरा देखा तो चोरी होने के पता चला। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर परिवार के लोगों से घटना जानकारी ली, लेकिन देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 
विज्ञापन

बता दें कि 28 नबंवर को गांव मझिगवां के ही रामनाथ के घर से दस हजार की नकदी और जेवर सहित घरेलू सामान चोरी हो चुका है। इससे पहले 23 अक्तूबर को गांव के ही लोकराम, रक्षपाल समेत कई लोगों के घरों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस घटना का मुआयना तो करती है लेकिन फिर कोई कार्रवाई नहीं करती। इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

 
स्कूल से अनाज, बर्तन चोरी
खुटार। नगर में काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के पास स्थित प्राइमरी स्कूल में बृहस्पतिवार रात चोरों ने रसोई घर का ताला तोड़कर 50 किलो चावल, 50 किलो गेहूं और बर्तन चोरी कर लिए। सहायक अध्यापक मुकेश शर्मा ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें