अटसलिया गांव के एक खेत में एक व्यक्ति की सड़ी गली लाश मिली है। नरकंकाल का रूप ले चुकी लाश की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक के शरीर पर मटमैला रंग का कुर्ता और धोती मिलने कई दिनों पूर्व हत्या कर लाश फेकने की आशंका जताई जा रही है। शव को कब्जे मे लेकर पीएम को भेजा गया है। जानकारी के अनुसार सदर बाजार थाना क्षेत्र के शरद पांडेय के अटसलिया गांव मे धान के खेत है। शुक्रवार को धान की कटाई होनी थी जिसके लिये मजदूर काम कर रहे थे। शाम करीब चार बजे शरद पांडेय और उनके मजदूरो ने खेत मे नरकंकाल रूपी लाश दिखायी दी । शरद पांडेय के सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाष को अपने कब्जे मे लिया है। मृतक का शव बुरी तरह से सड़कर नरकंकाल का रूप ले चुकी थी। उसके तन पर मटमैला कुर्ता और इसी रंग की मर्दानी धोती मिली है जिससे पुलिस को अनहोनी का अनुमान है। रोजा पुलिस ने बताया कि शव इतना सड़ गया था कि उसकी पहचान होना मुश्किल है। कपड़े मर्दाने होने के कारण शव किसी अधेड़ का है । लाष कई दिन पुरानी है और उसको यहां लाकर फेके जाने का पुलिस को आशंका है।