फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 11 Feb 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दोषपुर नागर में विवाहिता की संदिग्ध हालात मौत हो गई। उसका शव ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जिला हरदोई के थाना पाली के गांव खितौली निवासी रामकुमार ने बताया कि उसने 22 वर्षीय बेटी मीरा देवी की शादी दोषपुर नागर गांव निवासी गंगाराम के पुत्र नन्हे से चार साल पहले की थी। आरोप लगाया कि विदा के दौरान जेठ राजेश ने बाइक की मांग की थी। उसने बाद में बाइक देने का आश्वासन दिया, तब बेटी ससुराल को विदा हुई। वह ससुरालियों की मांग को पूरा नहीं कर पाया, इसलिए ससुराल वाले बेटी का प्रताड़ित करने लगे। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को बेटी की दुपट्टे से गला कस के हत्या कर दी और फिर फांसी पर लटका दिया। वहीं जेठ राजेश ने बताया कि उनकी पत्नी सरोज से मीरा का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद मीरा अपने मायके जाने के लिए चल दी, लेकिन परिवार और पड़ोस के लोगों ने उसे रोक लिया। वह कुछ देर गुमसुम दरवाजे पर बैठी रही और फिर कमरे में चली गई। शाम लगभग पांच बजे जब धक्का देकर उसके कमरे का दरवाजा खोला तो उसका शव फांसी के फंदे पर लटका था। मृतका के जेठ ने बताया कि मीरा का पति नन्हे दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। घटना के समय वह दिल्ली में था। उसे मोबाइल से सूचना दी गई है। थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें