फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

Mon, 30 Jan 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के आलमगंज गांव में एक विवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूल कर जान दे दी। घटना के समय मृतका की सास गंगास्नान को गई थी, वहीं उसका पति भी बाहर था। पुलिस ने मृतका की मां की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले मे फिलहाल कोई अभियोग पंजीकृत नहीं करवाया गया है। कांशीराम नगर जिले के थाना पटियाली अर्न्तगत गांव नौगंबा निवासी मृतका की मां नीलम पत्नी रविंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर मे कहा है कि उसने अपनी 22 वर्षीय पुत्री सुनीता की शादी अब से करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव आलमगंज निवासी  रविंद्र सिंह के पुत्र दिलदार सिंह के साथ की थी। रविवार को उसे बेटी की सास महारानी ने दूरभाष पर सूचना दी कि उसकी बेटी सुनीता ने फांसी लगा ली है। बेटी की मौत की सूचना पर वह अपने परिवार के लोगों के साथ मौके पर आयी,तो बेटी सुनीता का शव देखने को मिला। उसे सुनीता की मृत्यु के संबंध में किसी पर कोई शक नहीं है। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया जाये।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें