गांव अनावा के जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य पंकज पंाडे ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया गया है कि बुधवार रात चोरों ने स्कूल के ताले तोड़कर गैस सिलेंडर, बर्तन, चावल, आटा आदि सामान चोरी कर लिया। बृहस्पतिवार को स्कूल खुलने पर चोरी का पता चल सका। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।