फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वतखोरी के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Thu, 27 Jul 2017 07:27 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
पीलीभीत। - फोटो : पीलीभीत।
विज्ञापन
ग्रामीण को अवैध खनन में फंसाने का डर दिखाकर 30 हजार रुपये ऐंठने वाले तीन पुलिसकर्मियों को एसपी कलानिधि नैथानी ने निलंबित कर दिया। शिकायत की जांच के दौरान प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बीसलपुर के किशनी गांव निवासी वीरपाल पुत्र रामदास ने 16 जुलाई को एसपी को दिए शिकायत पत्र में बताया था कि उसको बीसलपुर कोतवाली के हेड कांस्टेबल रजनेश पाल सिंह, कांस्टेबल ज्ञानेंद्र कुमार विश्नोई और अहमद अली ने अवैध खनन में फंसाने की धमकी दी। इस दौरान डरा धमकाकर पीड़ित से तीस हजार रुपये ऐंठ लिए। रिश्वतखोरी से जुड़ी शिकायत सामने आने पर एसपी ने तत्काल इसको गंभीरता से लिया। मामले की जांच कराई गई। जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर एसपी ने सख्ती की है। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि रिश्वतखोरी के आरोप में तीनों आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित की जांच एएसपी रोहित मिश्रा को दी गई है। एसपी ने बताया कि रिश्वतखोरी और अनुशासनहीनता करने वाले पुलिसकर्मियों से सख्ती से निपटा जाएगा।
दो पर ईनाम घोषित, तीन पर लगी गुंडा एक्ट
पीलीभीत। एसपी ने लंबे समय से फरार चल रहे दो शातिर अपराधियों पर शिकंजा कसा है। जिसमें सेहरामऊ उत्तरी थाना से धोखाधड़ी के फरार आरोपी रायपुर बिचपुरी निवासी मोहम्मद नसीब पुत्र अयूब और मोहम्मद हसीब पर एक-एक हजार रुपये ईनाम घोषित किया है। इसके अलावा बीसलपुर के ग्राम बरसिया निवासी अनिल कुमार पुत्र सुरेश, भसूला निवासी नन्हेलाल पुत्र भोलेनाथ और टिकरी माफी निवासी सतीश पुत्र भूपराम पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें