फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओसीएफ कर्मी के घर लगी आग से लाखों का नुकसान

Sun, 12 Apr 2015 12:15 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्ट्री स्टेट में आर टाइप क्वार्टर में शुक्रवार रात ओसीएफ कर्मचारी नसीम अहमद के घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। घरेलू सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बरेली के गांव नवदिया निवासी नसीम अहमद ओसीएफ में टेलर के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार शाम उनकी पत्नी नाजमा, बेटी अलीशा और आलिया के साथ नवदिया गई थीं। रात में नसीम घर में अकेले बैड रूम में सो रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। धुंआ होने पर नसीम की आंख खुल गई। उन्होंने घर से भागकर किसी तरह जान बचाई। पड़ोसियों की सूचना पर ओसीएफ की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू नहीं होते देख शहर से फायर ब्रिगेेड की गाड़ी को बुलाया गया। आग पूरे घर में फैल चुकी थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मकान पर पड़ी टीन को तोड़कर आग बुझाना शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आग में सब कुछ हुआ राख
नसीम के घर का एक-एक सामान आग की चपेट में जलकर खाक हो गया। मकान में खड़ी बाइक, साइकिल, किचन का सामान, वॉशिंग मशीन, फ्रिज, टीवी, कूलर, अलमारी, कपड़े, करीब चार लाख के जेवर, 40 हजार रुपये भी जल गए। सिर्फ बदन पर कपड़ों के अलावा कुछ नहीं बचा। शुक्रवार को नसीम को 15 हजार रुपये वेतन मिला था।  
विज्ञापन


तिनका-तिनका कर जोड़ी थी गृहस्थी
नाजमा अपने बच्चों के साथ बरेली अपनी ससुराल गईं हुई थी। रात में उन्हें जैसे ही सूचना मिली कि घर में आग लग गई है। वह बच्चों के साथ रात में ही घर में वापस आ गई। घर में इतना भी सामान नहीं बचा कि एक टाइम का खाना बनाया जा सके। नाजमा अपने बच्चों को गोद में लिए मकान के बाहर बैठी हुई कह रही थीं कि तिनका-तिनका करके गृहस्थी को जोड़ा था, लेकिन सब कुछ तबाह हो गया, फिर कैसे जोड़ पाएंगी अपनी गृहस्थी।

पड़ोसी भी दहशत से घर के बाहर निकले
भीषण आग देखकर आसपास के लोग दहशत से अपना-अपना मकान छोड़कर बाहर आ गए। कॉलोनी के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर सीओ सिटी राजेश्वर सिंह और कैंट चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब चार बजे आग बुझने के बाद लोग अपने-अपने घरों में गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें