फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा न देने पर दबंगों ने ग्रामीण को पीटा, घायल

Sun, 12 Apr 2015 12:11 AM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीने को पैसे न देने पर तीन भाइयों ने ग्रामीण की पिटाई कर सिर फोड़ दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव चौखुटिया निवासी शिवकुमार पुत्र बालिस्टर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार शाम बाइक से घर जा रहा था, तभी गांव के ही लालाराम, मनोज, रामशंकर चौराहे पर मिले रोककर कहा कि आज कुछ रुपये दो। इसकी हम लोग शराब पिएंगे। पैसे देने से मना करने पर ये तीनों गाली गलौज पर आमादा हो गए। विरोध करने पर वे तीनों हमलावर हो गये। इससे उसका सिर फट गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेहोशी की हालत में ये तीनों दबंग वहीं छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों की मदद से घायल को अस्पताल भेजा। पुलिस से उक्त तीनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश जारी कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें