फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के सेल्समैन से 1.20 लाख की लूट

Sat, 17 Jan 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नौगवां में रहने वाले नेकसू गांव में ही इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर सेल्समैन हैं। शुक्रवार की शाम वह अपने रिश्तेदार को रुपये उधार देने के लिए घर से 1.20 लाख लेकर चला था। कस्बे में वह अपने रिश्तेदार का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान वह अपना जूता सही कराने के लिए परौर रोड स्थित बाजार में टहलते हुए मोची को ढूंढने लगा। वह मोची की तलाश में काफी आग चला गया, तभी पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने नेकसू के हाथ से रुपये से भरी पॉलीथिन छीन ली। जब तक नेकसू से चोर मचाया, बदमाश परौर की तरफ फरार हो गए। नेकसू ने थाने में पहुंचकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। सरेशाम हुई लूट की घटना से कस्बे में हड़कंप मच गया। पुलिस थाने में नेकसू से पूछताछ कर रही है। नेकसू ने बताया कि गढ़िया रंगीन में रहने वाले अपने बहनोई को रुपये उधार देने के लिए उसने दिन में कस्बे के आढ़ती कल्लू गुप्ता से 50 हजार रुपये लिए थे। पुलिस ने कल्लू गुप्ता से पूछताछ की तो उसने बताया कि नेकसू उससे 50 हजार रुपये ले गया था। प्रभारी एसओ एसपी सिंह के मुताबिक नेकसू बार-बार बयान बदल रहा है, जिससे घटना संदिग्ध लग रही है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें