डीएम के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान में शुक्रवार को पुवायां में एसडीएम के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम और पुलिस ने गांव पसियापुर, भवरखेड़ा, खखरा बुजुर्ग, भिटिया, ताजपुर में छापामार कार्रवाई कर 60 लीटर शराब, 250 किलोग्राम लहन और पांच लोगों को गिफ्तार किए गए। वहीं तिलहर एसडीएम ने आबकारी विभाग की टीम और पुलिस के साथ गांव गोबरसंडा, सहुआपुर, सहवेगपुर छापामार कार्रवाई कर 45 लीटर कच्ची शराब, 360 किलोग्राम लहन और चार लोगों कोे गिरफ्तार किया। जलालाबाद में एसडीएम के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में 10 लीटर कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। छापामार कार्रवाई में जिला आबकारी अधिकारी डॉ.सतीश चंद्र और निरीक्षक हरिशंकर शुक्ला भी शामिल रहे।