फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा जी मुझे इन दरिंदो से बचा लीजिए!

Wed, 16 Mar 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बहलाकर युवती का मकान और जेवर बिकवा देने के बाद उसका पति उसके जिस्म का सौदागर बनना चाहता है। विरोध करने पर उसको मारा पीटा और सरेराह बेइज्जत किया। उसकी हत्या की सुपारी दी जा रही है। दरोगा जी मुझे इन दरिंदों से बचा लीजिए।
विज्ञापन

यह व्यथा थाना क्षेत्र के न्यू चर्च कालोनी की नीतू त्रिवेदी की है। नीतू का आरोप है कि उसके पति ओंकार त्रिवेदी ने शादीशुदा होकर उसे प्रेमजाल में फंसाया और बाद में उसका रेती का मकान और जेवर बिकवाया। अब उसके जिस्म को सौदा करना चाहता है, जिसमें उसके साथी बृजेश मिश्रा निवासी नई बस्ती का हाथ है।
पीड़िता नीतू ने इस मामले में पहले रोजा पुलिस को अवगत कराया था। तब उसके पति ओंकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जमानत पर रिहा होने के बाद वह अपने दोस्त बृजेश के साथ सोमवार की रात उसके घर आया और समझौते का दबाव बनाने लगा। मना करने पर हमलावर हो गया। लोगों के आ जाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी उप निरीक्षक ओपी गौतम ने बताया कि नीतू की सूचना पर ओंकार और बृजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिनकी जल्दी ही गिरफ्तारी हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें