फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्य निकले कोटेदार पर मनमानी के आरोप

Wed, 06 Jan 2016 09:05 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
राशन की वस्तुओं के वितरण में कोटेदार की मनमानी के खिलाफ हुसैनपुरा के राशन कार्ड धारकों द्वारा मंगलवार को कलक्ट्रेट में किए गए प्रदर्शन को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में डीएम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक और आपूर्ति कार्यालय के पटल लिपिक ने बुधवार को हुसैनपुरा जाकर वहां की सस्ता गल्ला दुकान के अभिलेखों की जांच शुरू की तो राशन वितरण में कई अनियमितताएं प्रकाश में आईं। इस दौरान कार्डधारकों ने कोटेदार पर राशन वितरण को लेकर कई गंभीर आरोप लगाते हुए पूर्ति निरीक्षक को अपने बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन

हुसैनपुरा के तमाम कार्डधारकों ने बीते दिन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व शहर अध्यक्ष तसलीम लगारी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट जाकर कोटेदार रामनिवास भार्गव पर राशन वितरण में मनमानी और पक्षपात का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। उनका ज्ञापन लेकर सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह ने शिकायतों की जांच कराकर कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में डीएम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक मयंक श्रीवास्तव और पटल लिपिक पवन कुमार ने हुसैनपुरा जाकर कोटेदार भार्गव की दुकानों के अभिलेख जांचे।
पूर्ति निरीक्षक और सप्लाई बाबू के वहां पहुंचते ही कोटेदार की दुकान पर कार्ड धारकों का जमावड़ा लगने लगा। आसपास के लोगों ने अपने कोरे राशन कार्ड दिखाकर कई माह से चीनी-मिट्टी का तेल नहीं मिलने की शिकायत की। कुछ लोगों ने खाद्यान्न अधिक मूल्य लेकर निर्धारित मात्रा से कम दिए जाने की बात कही। पूर्ति निरीक्षक श्रीवास्तव ने बताया कि आरंभिक जांच मेें राशन के उठान से लेकर वितरण तक कई अनियमितताएं मिली हैं। जांच पूरी होते ही रिपोर्ट जिला आपूर्ति अधिकारी को अग्रिम कार्यवाही के लिए सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें