फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा चयन के लिए बुलाई बैठक में पथराव

Sun, 29 May 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भटिउरिया बुजुर्ग में कोटेदार के चयन के लिए बुलाई गई खुली बैठक में हंगामा होने पर बैठक निरस्त कर दी गई। प्रधान ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट और पथराव करने का आरोप लगाया है। शनिवार को गांव में कोटेदार का चयन किया जाना था। प्रधान इसरत बानो ने शुक्रवार को ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना देकर बैठक में हंगामा होने की आशंका जताई थी। इस कारण दरोगा वीर सिंह सिपाहियों के साथ बैठक में मौजूद थे। एडीओ पंचायत अरविंद शर्मा ने बैठक शुरू किए जाने की घोषणा की तो कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रधान का आरोप है कि बैठक शुरू होते ही कुछ लोग उनसे गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए पथराव शुरू कर दिया। उन्होंने बैठक से भागकर जान बचाई। पथराव होने से भगदड़ मच गई। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि प्रधान की तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है। दरोगा वीरसिंह ने बताया कि हंगामा होने के कारण बैठक निरस्त की गई है। पथराव आदि नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें