फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को पीटकर घर से निकाला

Mon, 23 Mar 2015 11:04 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 दहेज में मोटरसाइकिल और सोने की चेन न देने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। इससे परेशान होकर महिला ने पति, सास-ससुर, देवर और जेठ के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बृज विहार कॉलोनी की कृष्णा की शादी हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के गांव अहिमा में अरुणेश के साथ छह जून 2014 को हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले कृष्णा से सोने की चेन और मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। पिता की मौत होने की वजह से कृष्णा की मां इतना दहेज देने में सक्षम नहीं थीं। लिहाजा ससुराल वालों ने उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया। 17 फरवरी को ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। कृष्णा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति अरुणेश, ससुर रामप्रसाद, सास रामकुमारी, जेठ कौशल और देवर पप्पू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें