फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्नौत नदी के किनारे मिला वृद्ध का शव

Mon, 23 Nov 2015 10:38 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना रोजा क्षेत्र के गांव हथौड़िया में रहने वाले 70 वर्षीय रामचरन का रविवार की शाम खन्नौत नदी के किनारे शव पड़ा मिला। मृतक के परिवार वालों ने कुछ ग्रामीणों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सिर में चोट लगने से होना बताई गई है।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे जगपाल ने बताया कि उसके चाचा रामचरन की पत्नी की काफी समय पहले मौत हो गई थी। उनके कोई संतान भी नहीं है। शनिवार को रामचरन का गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। रामचरन ने गांव में कच्ची शराब बेचने का विरोध किया था। इस पर शराब बेचने वालों ने देख लेने की धमकी दी थी। रविवार को सुबह करीब दस बजे रामचरन खेत पर घास तोड़ने गए थे। जब शाम को काफी देर तक वापस नहीं आए तो परिवार वाले उनकी तलाश में निकले। रामचरन का शव खेत के पास से गुजर रही खन्नौत नदी के किनारे पड़ा मिला। शव के सिर पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जगपाल ने गांव के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। रोजा थाना प्रभारी ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि शव नदी किनारे पड़ा मिला था। सिर में चोट के निशान भी थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें