दौलतपुर चौक में एक महिला के बैग से पर्स चुराकर भाग रहे युवक को स्थानीय
युवकों ने पकड़ लिया। उसकी खूब धुनाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर
दिया।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर एक बजे के करीब एक महिला जब मुख्य
चौक से गुजर रही थी तो एक युवक ने हाथ में पकड़े बैग से पर्स निकाल लिया और
भाग गया।
पर्स में नकदी एवं कीमती सामान था। महिला ने शोर मचाया और मौके
पर खड़े कुछ युवकों ने महिला की चीखो पुकार सुनकर शातिर युवक का पीछा किया।
कुछ ही दूरी पर पर्स सहित उसे दबोच लिया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके
पर पहुंच गई। युवकों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। इससे पहले भीड़
ने उसकी खूब धुनाई भी कर डाली।
उधर चौकी प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। इसकी पहचान
अर्जुन सिंह निवासी भूलोवाल, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने उक्त युवक
के क्रिमिनल रिकॉर्ड के बारे में गंभीरता से जांच एवं पूछताछ शुरू कर दी
है।