फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलहर से दो युवकों को उठा लाई खुटार पुलिस

Tue, 07 Apr 2015 12:08 AM IST
खुटार/तिलहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह पूर्व हुई बकरियों की चोरी के मामले में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को हिरासत में लिया था। सोमवार को उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तिलहर से दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने एक पिकप को भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

गांव बेला निवासी बाबूराम के घर से 28 मार्च को एक दर्जन से अधिक बकरियां चोरी हो गई थीं। उन्होंने गांव के ही एक हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामले की तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को तीन दिन पूर्व हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद सोमवार को पुलिस तिलहर गई और युवकों को पकड़ लिया। इसके अलावा पुलिस ने एक पिकप गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि यह लोग पशु चोरी के साथ ही लकड़ी ले जाने का काम करते हैं। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें