फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़िया घायल, पिकअप चालक फरार 

Thu, 04 Aug 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
कांवड़िया घायल, पिकअप चालक फरार 
विज्ञापन
शाहबाद-पाली (हरदोई) रोड पर बृहस्पतिवार की सुबह पिकअप की चपेट में आकर शहर का कांवड़िया घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। कांवड़िया के घायल होने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी दलबल के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। घायल की हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला अंटा निवासी 24 वर्षीय गौरव कुमार पुत्र नरेश चंद्र बुधवार को मोहल्ले वालों के साथ मैजिक गाड़ी से फर्रुखाबाद घटियाघाट से कांवड़ भरने गए थे। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे शाहबाद-पाली रोड पर गांव सहौरा गहौरा के पास मैजिक रुकवाकर सभी लोग एक नल पर पानी पीने लगे। पानी पीने के बाद गौरव साथियों के साथ रोड के किनारे खड़ा हो गया। इसी बीच पाली की तरफ से आई एक तेज रफ्तार पिकअप ने गौरव के पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि गौरव उछलकर काफी दूर जाकर गिरा। अचानक हुई घटना से हड़कंप मच गया। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में घायल गौरव को जिला अस्पताल लाया गया। घर के घर पर सूचना मिलते ही अस्पताल में मोहल्ले वालों की भीड़ इकट्ठी हो गई। कांवड़िया के घायल होने की सूचना मिलते ही एसपी सिटी एपी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे, सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव जिला अस्पताल पहुंच गए। किसी हंगामे से निपटने के लिए मौके पर कोतवाली, सदर और आरसी मिशन थाने की पुलिस और क्यूआरटी को बुला लिया गया। सीएमएस डॉ. केशव स्वामी समेत अस्पताल का स्टाफ कांवड़िया के इलाज के लिए लग गया। सिर में चोट होने की वजह से गौरव का सिटी स्कैन कराया गया। सिर की चोट गंभीर होने की वजह से उसे बरेली रेफर कर दिया गया।
कांवड़िये की मौत, कस्बे में गमी 
खुदागंज। खुदागंज नगर से 40 कांवरियों का जत्था भोले की नगरी गोला गोकर्णनाथ ट्राली से जलाभिषेक करने गया था। गोला से कुछ किलो मीटर पहले ही डीजे से जुडे़ जनरेटर को संभालने के क्रम में खुदागंज के मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी धर्मेंद्र कश्यप (35 वर्ष) ट्राली से गिर गया। उससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। शव के कस्बे में आने पर माहौल गमगीन हो गया और उसकी अंत्येष्टि कुचई घाट पर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें