फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को झांसे में लेकर जेवर-कपड़े हड़पे

Fri, 25 Aug 2017 07:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर से अलवर (राजस्थान) जाने के निकली महिला को रेलवे स्टेशन पर दो जालसाज बरगला कर कांशीराम कॉलोनी ले गए। वहां उसका सामान और जेवर लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने राजस्थान से पति को बुलवाकर महिला को उसके सुपुर्द कर दिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। बलरामपुर के कस्बा टड़वा निवासी अंतरी बेगम के पति सुल्तान प्लास्टर ऑफ पेरिस से अलवर में डिजाइन बनाने का काम करते हैं। अंतरी बेगम पति के पास जाने के लिए बुधवार रात आठ बजे लखनऊ से ट्रेन में बैठीं। रात करीब 11 बजे जब वह शाहजहांपुर स्टेशन पर उतरीं, तभी उन्हें वहां दो युवक मिल गए। अंतरी बेगम ने उनसे अलवर के लिए ट्रेन के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि अब सुबह ट्रेन मिलेगी। उन लोगों अपनापन दिखाते हुए कहा कि छलकाते हुए उससे कहा कि रात में स्टेशन पर रुकना ठीक नहीं है, वे अपनी जान-पहचान के होटल में रुकवा देंगे। अंतरी बेगम युवकों पर भरोसा करके उनके साथ चली र्गइं। युवकों ने उन्हें बरेली मोड़ स्थित कांशीराम कॉलोनी ले जाकर एक कमरे में ठहरा दिया। बृहस्पतिवार सुबह जब अंतरी बेगम की आंख खुली तो उनका कपड़ों से भरा बैग और सोने की चेन गायब थी। सूचना पर सुबह करीब सात बजे अजीजगंज चौकी इंचार्ज वीरपाल तोमर वहां पहुंचे और घटना की जानकारी की। चौकी इंचार्ज ने महिला के पति को मोबाइल पर सूचना दी तो वह दोपहर दो बजे यहां पहुंचा और अपनी पत्नी को लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें