फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनौर उपकेंद्र के जेई को दबंगों ने पीटा 

Thu, 21 Apr 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
प‌िटाई
विज्ञापन
चिनौर उपकेंद्र के जेई डीएन शर्मा की बुधवार को असलहाधारी दबंगों ने पिटाई कर दी। विरोध करने पर दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर थाना सदर बाजार पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

जेई डीएन शर्मा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे वह उपकेंद्र पर विभागीय काम कर रहे थे, तभी एक बोलेरो गाड़ी से दो असलहाधारियों के साथ एक व्यक्ति आया और उनका नाम पूछने लगा। इन्होंने बताया कि मैं हूं। इस पर दबंग व्यक्ति ने कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर दबंग व्यक्ति ने थप्पड़ मार दिया और सीने पर रायफल रखकर जान से मारने की धमकी दी। कार्यालय के लोगों की भीड़ इकट्ठी होने पर हमलावर मौके से चले गए। उन्होंने बताया कि इससे करीब एक घंटा पहले हमलावर फोन पर धमकी दे चुके थे, लेकिन उन्होंने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। घटना की खबर फैलते ही बिजली कर्मचारियों की भीड़ उपकेंद्र पर लग गई। कर्मचारियों के साथ थाने पहुंचकर जेई ने तहरीर दी। इस मामले में तहरीर मिलने के बाद कैंट चौकी प्रभारी आसिफ अली मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें