इस्लामियां इंटर कॉलेज गेट पर सोमवार दोपहर छुट्टी होने के बाद छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इससे जेल रोड पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे दो छात्रों को हिरासत में ले लिया। दोपहर करीब 12.30 बजे इस्लामियां कॉलेज की छुट्टी हुई। गेट पर दो गुटों के छात्रों की भीड़ इकट्ठी हो गई। दोनों गुटों में लात घूंसे शुरू हो गए। पूरी सड़क छात्रों की भीड़ ने घेर ली। इससे सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। वहां से गुजर रहे सीओ सिटी की सूचना पर मौके पर पहुंची चीता मोबाइल टीम ने झगड़ा कर रहे दो छात्रों को दबोच लिया। दोनों छात्रों को थाना सदर बाजार पहुंचा दिया गया। बाद हिदायत देने के बाद दोनों छात्रों को छोड़ दिया गया।