फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट से पकड़े 35 सौ फर्जी राशन कार्डधारक

Wed, 13 Jan 2016 12:05 AM IST
खुदागंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र में राशन माफिया द्वारा 35 सौ फर्जी राशन कार्ड बनाकर काफी समय से खाद्यान्न घोटाला किया जा रहा है। इसका खुलासा इंटरनेट की साइट से सूची निकालकर वार्ड सदस्यों ने किया। इससे राशन माफियाओं में हड़कंप गया।
विज्ञापन

सपा के नगराध्यक्ष और वार्ड सदस्य राम बाबू गुप्ता समेत पांच सदस्यों ने डीएम समेत उच्चाधिकारियों को भेजी शिकायत में साक्ष्य सहित आरोप लगाया है कि पूर्ति निरीक्षक तिलहर की मिली भगत से यहां के राशन माफिया ने 35 सौ राशन कार्ड फर्जी बना रखे हैं और इनपर कागजों में खाद्यान वितरण दिखाकर प्रति माह लाखों रुपये का बंदरबांट किया जा रहा है।
कस्बे की चार उचित दर की दुकानें हैं। कोटेदारों से राशन माफिया का सीधा सट्टा है। रात के अंधेरे में इन कोटेदारों द्वारा ट्रालियां भर-भरकर खाद्यान बेंच दिया जाता है। इन वार्ड सदस्यों ने कस्बे के सारे कोटेदारों की राशन कार्डों की सूची नेट द्वारा गत दिवस जब निकाली तो यह चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया। राशन माफिया ने सिर्फ खुदागंज, बल्कि जलालाबाद तहसील में भी काफी लोगों के नाम से बीपीएल और अंत्योदय राशन कार्ड बनवा रखे हैं। साथ ही वर्षों से इनके नाम से आवंटित खाद्यान का घोटाला किया जा रहा है। इस गोरखधंधे की शिकायत सपा नगर अध्यक्ष और वार्ड सदस्य रामबाबू गुप्ता के अलावा शकुंतला देवी, धन देवी, बाल कृष्ण, अख्तयार खां ने संयुक्त हस्ताक्षर से डीएम समेत उच्चाधिकारियों भेजकर इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

0000
खुदागंज में 35 सौ फर्जी राशन कार्डों द्वारा खाद्यान घोटाला करने की जानकारी मिली है। पूर्ति निरीक्षक तिलहर से मामले की जानकारी करूंगा। यह गंभीर मामला है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। - अभय सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, शाहजहांपुर
0000
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, फिर भी खुदागंज के कोटेदारों को बुलाकर प्रकरण की जानकारी करूंगा। अगर फर्जी राशन कार्डों से खाद्यान आवंटित कराया जा रहा है तो दोषियों को दंडित करूंगा। - विजय शंकर दुबे, एसडीएम तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें