फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में युवक पर चलाई गोली, दहशत

Mon, 19 Dec 2016 06:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते को लेकर रविवार रात चिनौर में दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान हुई फायरिंग में युवक बाल-बाल बच गया। युवक के परिवार की महिलाओं ने हमलावर युवक को मय तमंचे के पकड़ लिया, फिर उसे सदर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को दोनों ओर से मामले की तहरीर दी गई है। थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव चिनौर निवासी राजेश सक्सेना का अपने पड़ोसी से रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा है। रविवार को उसकी बहन शिखा पत्नी अनिल उसके घर आई हुई थी। वह रविवार रात लगभग 8 बजे घर के बाहर खड़ी हो गई। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में गाली-गलौज के साथ विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के एक युवक ने तमंचा निकाल लिया और उसने ताबड़तोड़ दो फायर राजेश पर झोंक दिए, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। फायर उसके ऊपर से निकल गए। फायरिंग से गांव में दहशत फेल गई। जब हमलावर युवक ने तीसरी बार तमंचा लोड किया, तभी राजेश की परिवार की महिलाओं ने उसे पकड़ लिया और कैंट चौकी पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। फायरिंग की बात सुनकर सदर पुलिस भी हरकत में आ गई। मामले की जानकारी करने के लिए इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह भी गांव पहुंचे। दोनों पक्षों से जानकारी लेने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। मामले में दोनों ओर से तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें