फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की अनुपस्थिति में घर में घुसकर महिला से रेप

Wed, 29 Apr 2015 11:31 PM IST
रोजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात एक व्यक्ति ने घर में घुसकर 35 वर्षीय महिला के साथ बंदूक के बल पर दुराचार किया। घटना से आहत महिला ने पिपरमेंट का तेल पी लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रेप की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला के पति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की रात वह अपनी रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। उसकी पत्नी दो छोटे बच्चों के साथ घर में सो रही थी। तभी श्याम बाबू और रामकरन बंदूक लेकर उनके घर में घुस आए। रामकरन ने बंदूक दिखाकर उसकी पत्नी को डरा-धमका दिया। इसके बाद श्यामबाबू ने उसकी पत्नी के साथ रेप किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान रामकरन बंदूक लिए मकान के बाहर खड़ा रहा। रेप करने के बाद आरोपी श्यामबाबू ने पुलिस से शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार की सुबह जब वह घर पर लौटकर आया तो उसकी पत्नी ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। इसी दौरान उसकी पत्नी ने घटना से आहत होकर घर में रखा पिपरमेंट का तेल पी लिया। हालत बिगड़ने पर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने बुधवार को महिला के पति ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें