खेत में शौच करने गई किशोरी को एक युवक ने बुरी नीयत से पकड़ लिया। उसके शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। क्षेत्र के एक गांव की 15 साल की लड़की मंगलवार सुबह करीब 10 बजे खेत में शौच करने गई थी। जहां उसे गांव के एक युवक ने पकड़ लिया। तभी किशोरी ने शोर मचा दिया। पकड़े जाने के डर से आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।