फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट में  आकर छात्र की मौत

Wed, 05 Oct 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
मालगाड़ी की चपेट में  आकर छात्र की मौत - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन

विज्ञापन
इंटरमीडिएट का छात्र तिलहर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर मार्निंग वॉक करते समय मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
नगर के मोहल्ला निजामगंज निवासी रामदास शर्मा का 18 वर्षीय पुत्र विवेक शर्मा आरवीएम इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र था। वह बुधवार सुबह पांच बजे रोजाना की तरह टहलने के लिए घर से निकला था। तिलहर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर टहलते समय मालगाड़ी के क्रास होने पर गाड़ी के एक खुले डिब्बे के गेट में लगा कुंडा उसके सिर में लग गया, जिससे विवेक प्लेटफार्म पर दूर जा गिरा। इससे विवेक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। इस दौरान प्लेटफार्म पर टहल रहे उसके साथियों और अन्य लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने विवेक की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना घरवालों को दी गई। घरवाले वाहन की व्यवस्था करके उसे जैसे ही शाहजहांपुर ले जाने को चले वैसे ही विवेक ने दम तोड़ दिया। विवेक की मौत होते ही कोहराम मच गया। शव को घर ले जाया गया जहां पर उसे देखने वालों की भारी भीड़ लग गयी। देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन

मां-बहनों का रो-रो कर बुरा हाल 
गीता शर्मा के दो बेटे तथा दो बेटियाें में विवेक दूसरे नंबर पर था। विवेक होनहार तथा पढ़ाई में अव्वल रहता था। विवेक की मौत से उसकी मां गीता शर्मा, बहन निधि शर्मा और निशा शर्मा का रो-रो कर बुराहाल है। मां गीता शर्मा गश खाकर गिर पड़ती हैं और बेहोश हो जाती हैं क्योंकि विवेक उनका सबसे दुलारा बेटा था। 
विज्ञापन

संघर्षशील प्रवृत्ति का था विवेक 
विवेक एकलव्य छात्र शक्ति सेवा समिति का सदस्य था। समिति के नगर अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि विवेक जन समस्याओं के तहत चलाये जाने वाले धरना प्रदर्शन आदि कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता था। अभी हाल ही में हुए आंदोलन में उसने भागीदारी की थी। वह संघर्षशील तथा जुझारू प्रवृत्ति का था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें