थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव महाऊ महेश निवसी नवीन चंद्र पांडेय की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। नवीन चंद्र पांडेय ने थाने में दी तहरीर में बताया कि करीब नौ माह पहले पुवायां क्षेत्र के गांव सुनरिया निवासी पंकज पांडेय हाल निवासी निगोही रोड निवासी पंकज पांडेय ने एक प्लाट का सौदा दस लाख रुपये में किया था। जिसमें सात लाख रुपये पेशगी देने की बात हुई। जिसमें चार लाख रुपये तय समय पर दे दिया गया, बाकी की बचे तीन लाख रुपये पंकज के पिता रामनाथ पांडेय और दोस्त दीपक भटनागर को दे गई थी। इस मामले में तय समय पर पंकज ने रजिस्ट्री कार्यालय नहीं पहुंचे। संपर्क करने पर उनका मोबाइल बंद जा रहा था। बाद में रुपये वापस मांगने पर पंकज, रामनाथ, दीपक और दो अज्ञात लोगों ने रास्ते में घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए हवाई फायरिंग की। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।