फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के भतीजे से लूट की कोशिश

Sun, 20 Mar 2016 08:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। भाजपा नेता राधेश्याम सिंह के भतीजे से रविवार की सुबह कुसम्ही जंगल में लूट की कोशिश हुई। बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर कार को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह भाग निकले। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


पिपराइच के राजपुर निवासी भाजपा नेता राधेश्याम सिंह के भतीजे सुनील ग्लास का कारोबार करते हैं। खोराबार के रामनगर कड़जहां में निर्माणाधीन आदर्श सिटी में उन्होंने काम कराने का ठेका लिया है।
विज्ञापन


रविवार की सुबह 11 बजे कार से प्लाट पर जा रहे थे इसी दौरान कुसम्ही जंगल में फारेस्ट क्लब के पास दो बाइक से आए पांच युवकों ने ओवरटेक करके सुनील को रोकने का प्रयास किया। कार न रोकने पर हेलमेट से कार के शीशा पर हमला करने के बाद रिवाल्वर निकाल लिया।

युवकों की मंशा भाप सुनील कार लेकर फोरलेन के रास्ते कोनी की तरफ भाग निकले। फोन से उन्होंने घटना की जानकारी राधेश्याम सिंह के साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे थाने के सिपाहियों ने बदमाशों के बारे में जानकारी लेने के बाद उनकी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुनील ने घटना के संबंध में तहरीर दी है। एसओ खोराबार रामअशीष यादव ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें