फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ गैंग के तीन चोर गिरफ्तार 

Fri, 26 May 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाहनों में अटैची तोड़कर जेवर, नगदी करते थे चोरी
विज्ञापन

चोरी किए गए जेवर व अटैची तोड़ने के उपकरण बरामद
चौक कोतवाली पुलिस ने वाहनों में यात्रियों के बैग, अटैची आदि से सामान चुराने वाले हापुड़ गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों से पुलिस ने चोरी के जेवर व अटैची खोलने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हरीश राजपूत ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात दस बजे सूचना पर टोल टैक्स बैरियर के पास से जिला हापुड़ के थाना पिलखुआ के गांव बुआपुर निवासी जाकिर, हरिलाल उर्फ हरिया और अजीत को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए लोगों से चार जोड़ी पाजेब, दो चांदी की चेन व अटैची तोड़ने के उपकरण पेंचकस, प्लास, तार, छह मास्टर चाभी बरामद हुईं हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि ये लोग दिल्ली से लखनऊ के बीच रोडवेज बस, टेंपो, ट्रेन आदि वाहनों में चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। इनमें से अजीत गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद पुलिस पहले जेल भेज चुकी है। पकड़े गए लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें