फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी ने लुटेरे गिरोह की  तीन महिलाओं को दबोचा 

Thu, 04 Aug 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
जीआरपी ने लुटेरे गिरोह की  तीन महिलाओं को दबोचा 
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बुधवार की शाम एक महिला यात्री का मंगलसूत्र खींचकर भाग रहीं तीन महिलाओं को जीआरपी ने पब्लिक की मदद से दबोच लिया। उनके पास से लूटा गया मंगलसूत्र भी बरामद हो गया है। पकड़ी गई महिलाओं में से एक पर छह अपराधिक मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन

हरदोई के थाना शाहबाद क्षेत्र के गांव कुईयां निवासी माया प्रकाश अपनी पत्नी किरन दीक्षित के साथ बुधवार की शाम बरेली जाने के राज्यरानी एक्सप्रेस पकड़ने को प्लेट फार्म नंबर तीन पर खड़े थे। ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला ने किरन के गले से मंगलसूत्र खींच लिया और भागने लगी। उस महिला के साथ दो महिलाएं और भी थीं। अचानक हुई घटना से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर जीआरपी पहुंच गई। घेराबंदी करके तीनों महिलाओं को दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से मंगलसूत्र बरामद हो गया। पकड़ी की महिलाओं में बदायूं की शाहनाज उर्फ भोली पत्नी ताहिर, उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर के किच्छा निवासी रुखसाना उर्फ अंजुम आरा पत्नी अनवर, बरेली के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिहारीपुर निवासी परवीन उर्फ गोला पत्नी असगर है। शहनाज के खिलाफ गैंगेस्टर में बदायूं और बरेली में सात अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, वहीं रुखसाना और परवीन पर भी मुकदमे दर्ज हैं। 
अपराध करने का तरीका 
पूछताछ में तीनों ने बताया कि ट्रेन, बस स्टैंड, मंदिर बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाके, मेलों आदि में चेन स्नेचिंग, चोरी, छिनैती, पॉकेटमारी आदि की घटनाओं को अंजाम देती हैं। गिरोह में एक महिला अपने साथ बच्चा लेकर चलती है। घटना के दौरान पकड़े जाने पर बच्चा जमीन पर गिरा देती है, जिससे यात्रियों का मन भटक जाता है और वह आराम से निकल जाती हैं। यह लोग ज्यादातर जनरल कोच में बैठी महिलाओं के चेन, कुंडल, पर्स और कीमती जेवरात नगदी आदि निकाल लेती हैं। इनका अपराध क्षेत्र बरेली से लेकर हरदोई, बदायूं, ऊधमसिंह नगर से लालकुआं, लखीमपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने वांछित अपराधी अनमोल को पकड़ा 
शाहजहांपुर। कोतवाली पुलिस ने लूट और स्नेचिंग के मामले में फरार चल रहे शातिर अपराधी अनमोल को गिरफ्तार कर लिया है। 
शहर के मोहल्ला चौक निवासी अनमोल गैंग बनाकर शहर में महिलाओं से पर्स, चेन स्नेचिंग और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। इसके गैंग के चार सदस्य शेखर, अजीत, मिंटू और आकाश जेल में हैं। इसके ऊपर लूट, चोरी, स्नेचिंग और गैंगेस्टर के कोतवाली में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस काफी दिनों से इसकी तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार की सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गांव नबादा इंदेपुर के सामने नहर वाली पुलिया पर अनमोल किसी घटना की अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही राजघाट चौकी प्रभारी दिलीप यादव ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी करके अनमोल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस ने उसके खिलाफ बाइक चोरी और धोखाधड़ी करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें