फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री प्रजापति के मामले में दबाव में है पुलिस

Sun, 05 Mar 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
विज्ञापन
अमिताभ ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- आईंजी अमिताभ ठाकुर और पत्नी नूतन ने की पत्रकारों से वार्ता
विज्ञापन

- रामपुर से लखनऊ जाते समय एक होटल में कुछ देर को रुके थे आईजी
- अंग्रेजों के जमाने के पुलिस रेगुलेशन में भी सुधार की रखी बात 

आईजी रूल्स एंड मैनुअल अमिताभ ठाकुर ने कहा कि रेप के आरोपी कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की गिरफ्तारी का मन यदि संबंधित पुलिस वाले बना लें तो वह बच नहीं सकते। पुलिस कहीं न कहीं दबाव में है। वह पत्नी नूतन ठाकुर के साथ रामपुर से लखनऊ जाते समय कुछ देर के लिए शाहजहांपुर रुके थे। यहां उन्होंने एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जहां पुलिस रेगुलेशन में सुधार की बात रखी तो रेप के आरोपी कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की गिरफ्तारी के सवाल पर सत्ता पक्ष के दबाव को भी स्वीकार किया। 
विज्ञापन

आईजी ने कहा कि वर्ष 1908 में पुलिस रेगुलेशन बनाया गया था, लेकिन 110 साल बाद भी रेगुलेशन मेें कोई परिवर्तन नहीं हुआ, जबकि अपराध के तरीके बदल गए हैं। अब तक पुलिस जहरखुरानी, पशु चोरी, लूट, हत्या आदि घटनाओं पर तेजी से काम करती रही है और कर रही है, लेकिन राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता और साइबर क्राइम जैसे अपराधों के बढ़ने के कारण अब पुलिस रेगुलेशन में परिवर्तन के साथ सुधार जरूरी है। ताकि इन अपराधों की विवेचनाओं पर भी तेजी से काम हो सके। उन्होंने कहा कि इस बारे में पुलिस अकादमी में एसपीओ और अकादमी के अधिकारियों से बात की है। वहीं उनकी पत्नी सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने कहा कि भी रेप के आरोपी प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की गिरफ्तारी पर कहा सुप्रीम कोर्ट ने पंद्रह दिन में पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन पुलिस केवल कागजी कार्रवाई दिखावे के तौर पर कर रही है। मगर गिरफ्तारी नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजों पर निर्भर करता है कि उनकी गिरफ्तारी होगी या नहीं। यदि सत्ता बदलती है तभी निष्पक्ष जांच संभव है, नहीं तो सीबीआई यदि जांच करेगी तभी पीड़िता को न्याय मिलना संभव हो पाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें