फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर किशोरी से गैंगरेप का आरोप

Tue, 07 Apr 2015 09:44 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कलान क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने एसपी को दिए प्रार्थना-पत्र में आरोप लगाया है कि चार दिन पहले शौच के लिए घर से निकली उनकी 15 वर्षीय बेटी के साथ गांव के तीन युवकों ने तमंचे के बल पर बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया। थाने में सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने मंगलवार को एसपी से गुहार लगाई है। पीड़ित की शिकायत पर मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि तीन अप्रैल की रात करीब आठ बजे उनकी बेटी खेत पर शौच के लिए गई थी, तभी गांव के तीन युवकों ने तमंचे के बल किशोरी का अपहरण कर लिया। तीनों ने एक मकान में किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया। दूसरे दिन आरोपी किशोरी को गांव के बाहर छोड़ गए। आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर किशोरी और उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने तीन दिन तक थाने के चक्कर लगाए, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें