फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार ढहने से मलबे में दबकर चार की मौत

Sat, 11 Feb 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कलान क्षेत्र के गांव सुनारा में शुक्रवार रात नामकरण संस्कार की दावत के दौरान दीवार ढह गई। मलबे में दस लोग दब गए, इनमें से चार की मौत हो गई। छह लोगों की हालत गंभीर है, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर सीओ जलालाबाद ने पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। गांव में रामभरोसे के पोते का शुक्रवार को नामकरण संस्कार था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव के लोगों के अलावा रिश्तेदार भी आए हुए थे। नामकरण के बाद शाम को घर के आंगन में दावत शुरू हुई। अधिकांश लोग दावत खा चुके थे, कुछ लोग ही रह गए थे। रात लगभग आठ बजे लोग दावत खा रहे थे, तभी अचानक बरामदे के बराबर वाली पक्की ईंट की दीवार ढह गई। दीवार के मलबे में दस लोग दब गए। घटना के बाद महिलाओं-बच्चों में चीखपुकार मच गई। गांव के लोग मलबा हटाने में लग गए। मलबा हटाकर लोगों को निकाला। तब तक गांव निर्कुरा निवासी 20 वर्षीय हरीश चंद्र पुत्र खानूसर, 25 वर्षीय रामगोपाल पुत्र दयाराम, चौराबगर खेत गांव निवासी 40 वर्षीय रतनपाल, नौगवां मुबारकपुर निवासी 43 वर्षीय रामनरेश की मौत हो चुकी थी। छह लोग घायल थे। सूचना मिलते ही सीओ जलालाबाद सुमित शुक्ला और एसओ धर्मेंद्र कुमार भी पुलिस टीम के साथ गांव पहुंच गए और सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें