फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे चक्का जाम, आंधी पानी में भी डटी भीड़

Sun, 29 May 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
चार घंटे चक्का जाम, आंधी पानी में भी डटी भीड़
विज्ञापन
करकौर गांव के रामसेवक (35) की मौत के मामले पुलिस से नाराज भीड़ के तेवर रात को तेज आंधी और पानी में भी कम नहीं हुए। मूसलाधार बारिश के दौरान भीड़ ने आधी सड़क खाली कर दी लेकिन सड़क किनारे डटी रही। अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मी वहीं भीगते हुए तैनात थे। शाम साढ़े सात बजे शुरू हुआ चक्का जाम रात 11 बजे भी पूरी तरह नहीं हट पाया था। लोगों ने बताया कि गुर्जर बहुल इस गांव में आए दिन पुलिस विभिन्न बहाने से आकर लोगों को तंग करती है और वसूली करती है। इस मामले में भी वसूली के लिए पुलिस ने एक पक्ष के बहकावे में आकर रामसेवक पर दबाव बनाया। बीते कुछ समय से पूरे गांव में पुलिस के रवैए को लेकर नाराजगी थी और शाम को पुलिस की पिटाई से रामसेवक की मौत की सूचना मिली तो सभी गुस्साकर सड़क उतर आए। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। मौके पर पहुंचीं पुलिस टीम पर भीड़ के हमले की सूचना पर जिला मुख्यालय पर अधिकारियों के कान खड़े हुए। सीओ तिलहर मौके पर मीरानपुर कटरा, जैतीपुर व गढ़िया रंगीन की पुलिस की टीम के साथ मौके पर थे। एसपी देहात रमेश कुमार भारतीय मौके पर पहुंचे और सीधे मृतक के पिता से संपर्क साधा और उसे समझाया कि जो आरोप हैं और जिन पर भी शक है, उनके खिलाफ तहरीर दें। तत्काल केस दर्ज कर और पोस्टमार्टम कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस पर भीड़ शांत जरूर हुई लेकिन मौके से हटी नहीं। वहां से करीब तीन किमी दूर स्थित थाने पर मृतक के परिवारीजनों को ले जाकर तहरीर लिखवाने की कार्यवाही हुई। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज हुुई। समाचार लिखे जाने तक भीड़ सड़क किनारों पर जमी हुई थी। 
विज्ञापन


थाने में रामसेवक की पिटाई की बात गलत है। स्थानीय स्तर पर सियासी स्वार्थ के लिए कुछ लोगों ने पूरे मामले को दूसरा रंग दे दिया। मौके पर पहुंच रहा हूं। जो भी तहरीर मृतक के परिवार वालों ने दी है, उसी आधार पर केस दर्ज हुआ है। चिकित्सकों के पैनल से वीडियोग्राफी कराते हुए पोस्टमार्टम कराएंगे।
विज्ञापन

- डॉ, मनोज कुमार, एसपी शाहजहांपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें