फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामसुधार हत्याकांड में खुलासा, चार गिरफ्तार

Sat, 22 Jul 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
शेखूपुर निवासी 14 वर्षीय रामसुधार की हत्या के चौथे दिन इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लोगों ने खेल-खेल में रामसुधार की जान चली जाने की बात कही है। वहीं इस घटना के बाद मृतक के भाई की ओर से जमीन की रंजिश में हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। थाना इंचार्ज रामनरेश यादव ने बताया कि 18 जुलाई की देर शाम जब रामसुधार का शव गांव के बाहर यूकेलिप्टिस के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला था, उसी समय अंदाजा लग गया था कि किशोर की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद मामले की विवेचना की गई तो पता लगा कि घटना वाले दिन किशोर के साथ शाम चार बजे गांव के ही कुलदीप, रघुवीर, सुरजीत,रजनीश भी गए हुुए थे। चारों से घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन लोगों ने सच कबूल दिया। थाना इंचार्ज ने बताया कि रामसुधार के गले में दुपट्टे का फंदा डालने के बाद कुलदीप और रघुवीर ने खींच दिया। इससे उसकी गला कसने से मौत हो गई। बाद में रजनीश और सुरजीत के  सहयोग से दोनों ने शव को यूकेलिप्टिस के पतले से पेड़ के सहारे ऐसे टिका दिया, ताकि लगे कि उसने फांसी लगा ली हो। घटना की सच्चाई के बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना इंचार्ज ने बताया कि मृतक के भाई जंगली की ओर से महिपाल व कुलदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटना का सही खुलासा होने पर आरोपी महिपाल के मामले में विवेचना चल रही है। वहीं जमीन की रंजिश के बारे में थाना इंचार्ज ने बताया कि उस मामले में पहले ही दोनों पक्षों में समझौता हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें