ग्राम बड़ागांव निवासी और इसी गांव के पंचायत राज इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य मुनेश्वर दयाल शुक्ला के पौत्र 20 वर्षीय प्रतीक शुक्ला ने बुधवार शाम अपने बाबा के कमरे में लाइसेंसी बंदूक से ठोढ़ी के नीचे गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक पुवायां के स्वामी विवेकानंद डिग्री कालेज में बीकाम का छात्र था और बैंक की नौकरी केे लिए लखनऊ में कोचिंग कर रहा था। मृतक के पिता नीरज शुक्ला शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली गए हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। मौकेे पर डॉग स्कवाड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने कमरे में जांचकर खून आदि के नमूने लिए हैं। पुलिस ने बंदूक, लाइसेंस और मृतक का मोबाइल भी कब्जे में लिया है। सीओ उमेश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।