फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दुकान से एक लाख के जेवर उड़ाए 

Sun, 03 Jul 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खेड़ाबझेड़ा में शनिवार की रात चोर दुकान में रखी अलमारी तोड़कर एक लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। राजीव गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि खेड़ा बझेड़ा के मोहल्ला खेड़ा रठ में उसकी सर्राफे की दुकान है। निवार शाम को दुकान बंद करके वह घर लौट आया। रविवार सुबह दुकान खोलने गया तो चोरों ने दुकान में रखी अलमारी के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। दुकान के अंदर जाकर देखा तो सोने और चांदी के जेवरात गायब थे। राजीव ने बताया कि चोर एक लाख रुपये के जेवरात चुरा ले गए। एसओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


शटर तोड़कर दुकान से रुपये ले गए चोर
 चोरे दुकान का शटर तोड़कर गोलक में रखे 15 सौ रुपये ले गए। 
शाहजहांपुर के मोहल्ला गदियाना निवासी राजपाल राठौर की शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर पाइप बेचने की दुकान है। राजपाल अपनी राठौर पाइप स्टोर की दुकान शनिवार को बंद करके शाम सात बजे घर चले गए। रविवार को सुबह सात बजे निगोही कस्बा निवासी शकील के आए फोन पर राजपाल राठौर निगोही आए। उन्होंने देखा कि चोरों ने दुकान के ताले तोड़ने के बाद शटर उठाकर गोलक में रखे 15 सौ रुपये चोरी कर ले गए। थाने पर तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें