फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही सहित पांच पर डकैती का मुकदमा दर्ज

Thu, 30 Mar 2017 12:50 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोर्ट के आदेश पर सिपाही सहित पांच लोगों के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सियुरा निवासी उमेश सिंह ने न्यायालय को बताया 19 दिसंबर 2016 की दोपहर गांव के कलियान सिंह अपने लड़के शेष सिंह, अनुभव सिंह एवं पुष्पेंद्र सिंह तथा स्थानीय थाने पर तैनात एक सिपाही के साथ उसके घर में जबरदस्ती घुस आए और गाली गलौज एवं मारपीट करते हुए रखे सात हजार रुपये तथा सोने का मंगलसूत्र, एक चैन, एक जोड़ी कानों के कुंडल निकाल लिए। घर रखा सामान भी तोड़ दिया। शोर शराबा करने पर जान से मारने की धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने डकैती, मारपीट, तोड़फोड़ आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज कराई रिपोर्ट में सिपाही का नाम अज्ञात है। उसे सामने आने पर पहचानने की बात कहीं गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें