फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन के जेठ ने दर्ज कराई सदस्य के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 22 Jan 2016 08:26 PM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को वार्ड नंबर दो मोहल्ला नौगवां कोट से सदस्य संजय त्रिपाठी ने चेयरमैन के भतीजे सुनील गुप्ता पर जान से मारने की नियत से फायर करने का आरोप लगाया था। थाने पर दोनो पक्षों के बीच जमकर वाद विवद और हंगामा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में संजय त्रिपाठी की तरफ से सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। देर रात सुनील के पिता ने भी पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। दर्ज कराई रिपोर्ट में रामचंद्र ने बताया कि संजय त्रिपाठी बृहस्पतिवार को अपने तीन चार साथियों के साथ उनके घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लात घूसों से मारना पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें