भरी कचहरी में महिला ने आरोपी को पीटा
भरी कचहरी में महिला ने एक आरोपी को जमकर पीटा। पिटने वाला व्यक्ति महिला की बेटी को अगवा करने के युवक का दोस्त बताया जाता है। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आरोपी को अपने साथ थाने ले गई। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाला बबलू उर्फ कृष्णा 17 फरवरी 2015 को थाना आरसी मिशन की 15 वर्षीय लड़की को बहला फुसलाकर ले गया था। उसी मोहल्ले में बबलू की बुआ भी रहती है। लड़की को अगवा करने के आरोप में बबलू के पिता कमलेश गुप्ता और मां जेल में है। मंगलवार को इस मुकद्दमे की कोर्ट में तारीख थी। इससे किशोरी के माता-पिता तारीख पर कचहरी गए। बबलू की मदद करने वाला हरदोई के थाना शाहबाद क्षेत्र के अल्लापुर गांव का शाहिद भी कचहरी पहुंचा था। उसे कचहरी में देखकर किशोरी की मां का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने शाहिद को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर तमाम अधिवक्ता जमा हो गए। महिला के साथ अधिवक्ताओं ने भी शाहिद की जमकर पिटाई की। इसी बीच पहुंची पुलिस ने शाहिद को अपने हिरासत में ले लिया है। किशोरी की मां का आरोप है कि उसकी बेटी के बारे में शाहिद को पता है। वह बबलू के परिवार वालों की मदद कर रहा है। आरोप है कि इससे पहले शाहिद बिहार दो लड़कियों को बिहार ले जाकर बेच चुका है। थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी बातचीत में मामला निपट गया है। इसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए।