फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति बंटवारे को लेकर भिड़े भाई तहसील दिवस में

Tue, 20 Jan 2015 11:28 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपसी बंटवारे की लड़ाई में उलझे कांट क्षेत्र के दो सगे भाई मंगलवार को सदर तहसील दिवस में भिड़ गए। वहां मौजूद डीएम शुभ्रा सक्सेना ने एसडीएम जयनाथ यादव को दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। बाद में तमाम लोगों की सुनवाई करके विभिन्न विभागों से जुड़े उनके 11 मामलों का निस्तारण कराया।  
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम ने अधिकारियों को पेंशन और पारिवारिक लाभ योजना के तहत मिलने वाली शिकायतों की जांच कर लोगों को जल्द लाभान्वित करने के निर्देश दिए। हैंडपंपों से संबंधित शिकायतें मिलने पर जल निगम के एक्सईएन को जांच कर ग्राम प्रधान स्तर से मरम्मत कराने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि जरूरत पड़े तो विभाग स्तर से रीबोर कराएं।
पारिवारिक मामलों की सुनवाई के दौरान तहसील दिवस का माहौल उस वक्त गरम हो गया जब कांट क्षेत्र के पल्हौरा गांव से आए सगे भाई शिवरतन शास्त्री और शिवनंदन शास्त्री डीएम को अपनी समस्या बताते हुए आपस में झगड़ बैठे। उनसे पूछताछ करने पर पता चला कि शिवरतन स्कूल की जमीन पर सफाई करते हैं और शिवनंदन बटवारे की खुन्नस को लेकर इसी बहाने भाई की शिकायत करते हैं।
विज्ञापन

माजरा समझ में आने पर डीएम ने दोनों को कड़ी फटकार लगाई और उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। चमकनी करबला की रेखारानी की शिकायत पर उन्होंने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। रेखा ने डीएम को बताया कि उनकी देवरानी आंगनबाड़ी कार्यकत्री है और घर पर कब्जा करना चाहती हैं। एसपी आरपीएस यादव ने सभी थानाध्यक्षों को तहसील दिवस में प्राप्त जमीन संबंधी विवाद राजस्व कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर निपटाने के निर्देश दिए। इस मौके पर विभिन्न विभगें के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।


अपर आयुक्त ने फरियादियों
की सुनीं समस्याएं
तिलहर। तहसील दिवस में पहुंचे अपर आयुक्त न्यायिक अरुण कुमार द्विवेदी ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होेंने फरियादियों से भी वास्तविक समस्या बताने की अपील की और पेश बंदी के तहत की जाने वाली शिकायतों को न लाने को कहा। इस दौरान कुल 81 फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनमें एक का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसडीएम पदम सिंह, तहसीलदार ओकंार नाथ वर्मा, बीडीओ बाबू राम वर्मा, एबीएसए राजेश कुमार और एसडीओ हाइडिल कुमार विकल आदि मौजूद रहे।


तहसील दिवस में
आईं 57 शिकायतें
पुवायां। मंगलवार को एसडीएम लालबहादुर की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 57 शिकायतें दर्ज की गईं, जिसमें दो का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। एसडीएम ने कहा कि सभी शिकायतों का समय से सही निस्तारण कराया जाना आवश्यक है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ जिलाधिकारी को लिखा जाएगा। इस दौरान सीओ बीडी कठेरिया, पुवायां, खुटार, बंडा, सिंधौली के थाना प्रभारी सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें