फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आईडी लगाकर हड़प लिए 11 आवास

Sat, 04 Apr 2015 11:34 PM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सभा बंडा में अनुसूचित जाति के लोगों की फर्जी आईडी, बीपीएल कार्ड नंबर आदि लगाकर दूसरे लोगों ने इंदिरा आवास हड़प लिए। यहां तक कि बैंक में भी फर्जी नाम से खाते खोले गए हैं। आवास की पहली किस्त भी निकल गई है। पूरे मामले में गांव धर्मापुर के एक नटवरलाल का नाम सामने आ रहा है, जिसने कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से पूरे मामले को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

गांव धर्मापुर के ठग ने कुछ कर्मचारियों से साठगांठ कर बंडा के मजरा पसियापुर के अनुसूचित जाति के लाभार्थियों के बीपीएल कार्ड नंबर डालकर मजरा धर्मापुर और ब्रजपाल नगर के संपन्न लोगों से रुपये वसूलकर फर्जी आवास आवंटन करा दिए। इससे पात्र लोग योजना का लाभ पाने से वंचित रह गए। बंडा में अनुसूचित जाति के 11 लोगों के नाम आवास बनने थे। इन लोगों के नाम बीपीएल सूची और स्थाई पात्रता सूची में भी थे। आवास स्वीकृत होने का प्रस्ताव पास होने की जानकारी मिलते ही नटवरलाल ने संपन्न लोगों को आवास दिलाने के लिए उनसे रुपये वसूल लिए और पात्रों के बीपीएल नंबर, पात्रता सूची के आधार पर अपात्रों के नाम लिखकर आवास आवंटन करा दिया। बैंक में खाता खोलने के लिए भी फर्जी कागजात लगा दिए गए। इसके बाद आवास बनाने के लिए पहली किस्त जारी कर दी गई। लोगों ने किस्त निकालकर ईंट आदि खरीद ली। कुछ लोगों ने आवास बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। जिन लोगों ने योजना का लाभ लिया है उनमें कई के पास पांच एकड़ तक जमीन है। ठगी करने वाला कुछ दिन पहले तक मजदूरी करता था, लेकिन अब उसने गांव धर्मापुर में शानदार कोठी बनवा ली है। वह पूरा दिन ब्लाक में ही डटा रहता है। इस मामले में कुछ कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध है, क्योंकि उनके बिना ठगी का काम संभव नहीं था।

पहले भी हो चुका है फर्जीवाड़ा
पुवायां। लगभग पूर्व बंडा के गांव बरीबरा में विकलांगों के लिए मिले आवास फर्जी तरीके से दूसरे लोगों को आवंटित कर दिए गए थे। शिकायत पर डीएम ने जांच कराई थी। मामला सही पाए जाने पर ब्लाक और बैंक के कर्मचारियों के खिलाफ बंडा थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में भी गांव धर्मापुर का नटवर लाल शामिल था, लेकिन इसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


बंडा में फर्जी तरीके से आवास निकाले जाने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ  कार्रवाई कराई जाएगी।
-लालबहादुर, एसडीएम पुवायां

मामले की जानकारी मिलने के बाद मैंने अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत करा दिया है। फर्जी आवास लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और पात्रों को आवास आवंटन होना चाहिए।
विज्ञापन

-मनोज सिंह, प्रतिनिधि ग्राम प्रधान सरिता देवी बंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें