फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में दो पक्षों में चलीं गोलियां, दो घायल

Thu, 13 Aug 2015 11:56 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र गांव सहजापुर में चुनावी रंजिश के चलते बृहस्पतिवार की सुबह दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। दोनों तरफ से एक-एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने दोनों तरफ से 19 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले और बलवा आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

गांव में रहने वाले लक्ष्मीकांत और राजकुमार मिश्रा की प्रधानी के चुनाव को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। दोनों ही परिवार प्रधानी के चुनाव में अपने-अपने प्रत्याशियों खड़े करते हैं। पिछले चुनाव में लक्ष्मीकांत प्रत्याशी हार गया। फिर से गांव में चुनाव की तैयारी शुरू हो गई। दोनों पक्ष अपनी-अपनी तरफ से जीत का दावा करने लगे हैं। बताते है कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। विवाद होने पर दोनों की तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। जिसमें राजकुमार मिश्रा के बाएं कंधे में गोली लगी। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से प्रेमकांत वाजपेयी गोली से घायल हो गए। घायल राजकुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर राजकुमार को लखनऊ रेफर कर दिया गया। राजकुमार के बेटे लक्ष्मीकांत ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके पिता राजकुमार मिश्रा सुबह करीब आठ बजे दुकान पर सौदा लेने जा रहे थे, तभी गांव के प्रेमकांत वाजपेयी ने अपने साथियों के घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। राजकुमार अपनी जान बचाने के लिए अवधेश के घुस गए। हमलावरों अवधेश के घर में घुसकर राजकुमार के गोली मार दी। मामले में प्रेमकांत, सूर्यकांत, अचल बिहारी उर्फ सन्नी, प्रभाकर, श्याम बहादुर, ऋषिकांत, सचिन, संजीव, राजीव, महेंद्र, शौकीन, सुभाष के खिलाफ धारा 147, 148, 149 और 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं प्रेमकांत वाजपेयी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह सुबह छत पर पूजा कर रहे थे, तभी राजकुमार ने अपने साथियों के साथ हमला बोलकर फायरिंग कर दी। प्रेमकांत की तरफ से राजकुमार मिश्रा, कमलेश उर्फ अवधेश, पंकज, सुरेंद्र, अनूप, राजकुमार, हरिनंदन, राजेश समेत 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें