फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के दौरान बुजुर्ग की मौत

Sun, 18 Dec 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना आरसी मिशन में नाली के विवाद में मारपीट के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस हार्टअटैक से मौत बता रही है। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। मोहल्ला गढ़ी गाड़ीपुरा निवासी नीरज मौर्या ने बताया कि उसके मकान से निकलने वाले गंदे पानी का निकास पड़ोसी ने चबूतरा निर्माण करके बंद कर दिया। विरोध करने पर वह लोग झगड़े पर अमादा हो गए। दोनो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को देखने के लिए पुलिस पहुंची और मामले को शांत करके लौट गई। आरोप है कि विपक्षियों ने नीरज मौर्या के 60 वर्षीय पिता जगदीश को पकड़ लिया और उनसे मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को शांत किया। थानाध्यक्ष केके तिवारी ने बताया कि जगदीश की मौत हार्ट अटैक से हुई है। पिटाई के दौरान मारपीट का आरोप झूठा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें