क्षेत्र के गांव अस्तोली निवासी विशनू यादव ने दर्ज कराई एनसीआर में बताया कि उसके घर का पानी वेदपाल, विमलेश, कमल और दुर्वेश के घर के सामनें से होकर निकलता है। इन लोगों ने उसके घर का पानी नहीं निकलने दिया। इसकी शिकायत उसने थाने पर दी। इस पर उसे इन लोगों ने गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर इन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। उधर, वेद पाल ने दर्ज कराई एनसीआर में बताया कि वह अपने घर पर बैठा था। इसी बीच नाली के निकास को लेकर हरीराम, विश्रू,नरायन और वर्मा ने गाली गलौज देना शुरू कर दिया। विरोध किया तो शोर सुनकर उसके भाई कमल, विमलेश बाहर से आ गए। इस पर उनसे भी गाली गलौज करने लगे। मना करने पर इन लोगों ने उसे व उसके भाइयों को लाठीडंडों से पीट दिया, जिससे वह घायल हो गए। एक तरफ से वेदपाल, विमलेश,कमल, तथा दूसरी तरफ से हरीराम को इलाज व डाक्टरी परीक्षण के लिए पीएचसी कलान भेजा गया।